Kakajee News

धरमजयगढ़ वन मंडल में 112 हाथियों की मौजूदगी, 13 किसानों की फसलें चट, मंदिर के पीछे जंगल और लालमाटी में हाथियों के दल की निगरानी, खरसिया रोड पर सतर्कता से चलने की अपील

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों जंगली हाथियों की सक्रियता बनी हुई है। वन मंडल के अलग-अलग जंगलों में 112 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड पर है और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। बीती रात हाथियों के अलग-अलग दलों ने 13 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।


वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में मौजूद 112 हाथियों में 33 नर, 58 मादा और 21 शावक शामिल हैं। काकाजी डॉट कॉम को मिली जानकारी के मुताबिक हाथियों के अलग-अलग दल विभिन्न वन क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। इसी क्रम में कोयलार परिसर के 476 आरएफ स्थित खेरपतरा मंदिर के पीछे वाले जंगल और लालमाटी क्षेत्र में विचरण कर रहे हाथियों के दल पर वन विभाग की टीम लगातार नजर रख रही है।

खरसिया रोड पर सावधानी बरतने की अपील
हाथियों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग ने खरसिया रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। जंगल और हाथियों की आवाजाही वाले इलाकों में वाहन धीमी गति से चलाने तथा हाथियों को देखकर उनके नजदीक जाने, उन्हें छेड़ने या रास्ता पार करने के दौरान जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी गई है।

13 किसानों की फसलों को पहुंचाया नुकसान
बीती रात हाथियों के अलग-अलग दलों ने वन मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में विचरण के दौरान 13 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ग्रामीणों को लगातार सतर्क कर रही है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन अमले को अवगत कराएं और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें