Kakajee News

बस्तर ओलंपिक से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच- वन मंत्री केदार कश्यप

Picture of kakajee

kakajee

रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर के क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने बालक एवं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर ओलंपिक ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, एकता, सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा खेल के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद आयोजित जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दो दिवसीय आयोजन में कबड्डी, खो-खो, दौड़, रस्साकसी, फुटबॉल और तीरंदाजी सहित विभिन्न पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों की खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के साथ युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मंडावी, कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार, संचालक गोविंद साहू गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनाकर भेजा पाइंटर, संकेत मिलते ही संयुक्त टीम ने मकान में मारी दबिश

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें