Kakajee News

रायगढ़ को फिर मिली बड़ी सौगात: नवीन नर्सिंग महाविद्यालय के भवन के लिए 11.61 करोड़ की स्वीकृति, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से वित्त विभाग ने दी प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नवीन नर्सिंग महाविद्यालय रायगढ़ के भवन निर्माण कार्य हेतु कुल राशि 1161.41 लाख (11 करोड़ 61 लाख 41 हजार) की प्रशासकीय स्वीकृति पर वित्त विभाग द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है। यह स्वीकृति प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के लगातार प्रयासों और पहल का परिणाम है। ओपी चौधरी लंबे समय से रायगढ़ में चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। ताकि जिले के युवाओं को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े। इससे रायगढ़ के युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। नर्सिंग महाविद्यालय के अपने भवन के बन जाने से रायगढ़ सहित पूरे संभाग के छात्र-छात्राओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी तक भवन के अभाव में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन में पढ़ाई हो सकेगी। इस महाविद्यालय से हर साल सैकड़ों छात्र-छात्राएं नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान देंगे। इससे न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी और बेहतर होगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मानना रहा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं विकास की असली नींव हैं। रायगढ़ में मेडिकल कॉलेज के बाद अब नर्सिंग महाविद्यालय का भवन बनना इसी सोच का परिणाम है। उनके प्रयासों से रायगढ़ में नालंदा परिसर, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेजआ रहे हैं। रायगढ़ अब धीरे-धीरे शिक्षा और स्वास्थ्य का हब बनता जा रहा है। वित्त विभाग से प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। जल्द ही टेंडर और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर भवन निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।ओपी चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ विकास की नई इबारत लिख रहा है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

रायगढ़ को फिर मिली बड़ी सौगात: नवीन नर्सिंग महाविद्यालय के भवन के लिए 11.61 करोड़ की स्वीकृति, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से वित्त विभाग ने दी प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें