Kakajee News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी के निधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़:-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि माँ का जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। माँ के आशीर्वाद, संस्कार और स्नेह से ही व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता है। ओपी चौधरी ने कहा कि दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

रायगढ़ को फिर मिली बड़ी सौगात: नवीन नर्सिंग महाविद्यालय के भवन के लिए 11.61 करोड़ की स्वीकृति, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से वित्त विभाग ने दी प्रशासकीय स्वीकृति, जल्द शुरू होगा निर्माण

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें