Kakajee News

Raigarh: खून के रिश्ते का खौफनाक अंत, कलयुगी बेटे ने धारदार टांगी से अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात कारणों ने एक कलयुगी बेटे ने धारदार टांगी मारकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी सागर में मंगलवार रात हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रात करीब 9 बजे हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिता – पुत्र के बीच किसी बात को लेकर उपजे विवाद के बाद बेटे ने ही टांगी से वार करके वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक की पहचान और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की संभावना है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें