Kakajee News

RAIGARH : वेजरन इंडस्ट्रीज के प्लांट से 45 हजार का तांबे का पाइप पार, बाउंड्रीवाल फांदकर घुसे चोर ने दिया वारदात को अंजाम

Picture of kakajee

kakajee

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित चिराईपानी के वेजरन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर प्लांट की बाउंड्रीवाल की तरफ से अंदर घुसकर करीब 20 किलो वजन के दो कॉपर ट्यूब (तांबे के पाइप) चोरी कर ले गया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, टीव्ही टावर रोड स्थित साईं विहार कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय दीप मुखर्जी वेजरन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, चिराईपानी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी के प्लांट में एसएमएस बिलेट का काम संचालित है, जहां भट्टी को गर्म करने के लिए कॉपर ट्यूब का निर्माण किया जा रहा है।

बताया गया कि 2 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे तक कार्यक्षेत्र में रखे कॉपर ट्यूब सहित अन्य सामान सुरक्षित थे। इसके बाद 23 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे जब सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों ने मौके पर जाकर जांच की तो वहां रखे दो कॉपर ट्यूब गायब मिले। इसके बाद प्लांट परिसर और आसपास बाउंड्रीवाल के बाहर काफी खोजबीन की गई, लेकिन चोरी हुए पाइप का कोई सुराग नहीं मिला।

कंपनी के जनरल मैनेजर दीप मुखर्जी को आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति पीछे की बाउंड्रीवाल की तरफ से प्लांट के अंदर घुसा और कॉपर ट्यूब चोरी कर फरार हो गया। मामले में पूंजीपथरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। अब पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और भी

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें