मदनलाल जी सिंघानिया के निधन सुनील लेन्ध्रा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए करते हुए कहा कि सरकारी सेवा से रिटायर्ड होने के बाद मदन लाल जी ने लंबे समय तक अपनी सेवाये गौशाला में दी है l गौशाला के कार्यो के प्रति वे तन मन धन से समर्पित रहे l बतौर सचिव उन्होने गौशाला में बहुत से ऐसे कार्य किये जो मिल का पत्थर साबित हो रहे है l उनके द्वारा शुरू गए कार्यो का आज भी संस्था को लाभ मिल रहा है l गौ सेवा सबसे उत्तम मानी गई है l इस उत्तम सेवा का यह सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ l कार्यकाल के दौरान गौशाला हेतु अभिनव प्रयोग व उनकी अदभुत कार्यशैली अन्य सामाजिक संस्थाओं के लिए मिशाल भी बन गई l समय – समय पर समिति को उनका स्नेहपूर्वक मार्गदर्शन भी मिलता रहा l समाज ने गौ सेवा करने वाला सच्चा सपूत खो दिया l गौशाला में गायों की देख रेख, चारे का भंडारण, बीमार गायों का समुचित इलाज,समुचित दुग्ध वितरण जैसे अनेको कार्यो का कुशल प्रबंधन उनके कार्यकाल की ही देन है उनके द्वारा शुरू की गई परिपाटी का गौशाला प्रबंधन को आज भी लाभ मिल रहा है l सुनील लेन्ध्रा ने परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की है l
285
