रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी के निर्माणाधीन गोगांव रेलवे अंडर ब्रिज में कभी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के बाद अंडर ब्रिज में पानी भर गया है। जिसके कारण मिट्टी धसक रही है। मिट्टी के धसकने से टॉवर के गिरने का भी खतरा बढ़ गया है। दरअसल लिस जगह अंडर ब्रिज के लिए खुदाई हुई है उसी जगह टॉवर लगा हुआ है। मिट्टी के धसकने का वीडियो सामने आया हैं।
गोगांव में मई 2016 से अंडर ब्रिज निर्माणाधीन है। 2017 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक अंडर ब्रिज का काम अधूरा है। अभी भी खुदाई जारी है। इस बीच लगातार तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश के चलते अब मिट्टी धसक रही है। मिट्टी के धसकने से टॉवर के कमजोर होकर गिरने की संभावना बढ़ गई है। दरअसल अंडर ब्रिज के लिए जिस जगह में खुदाई हुई है उसी जगह में टॉवर लगा हुआ है। अगर समय रहते इस मामले में ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। बता दें कि लापरवाही पूर्वक काम में लेटलतीफी के चलते अंडर ब्रिज का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। अंडर ब्रिज के निर्माण के चलते सड़क को बंद कर काम किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान पिछले महीने काम में थोड़ी तेजी आई थी। वहीं बीते दो सप्ताह से काम पूरी तरह से बंद पड़ा है। वहीं अब बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। साथ ही हर पल बड़ा हादसा होने का डर रहवासियों को सता रहा है।
256
previous post
