प्रवासियों के लौटने का सफर जारी, इस जिले में लौटै सर्वाधिक ग्रामीण

by Kakajee News

कोाविड की दूसरी लहर के बाद बीते एक महीने के दौरान राज्य में 91 हजार प्रवासी अपने गांव लौट चुके हैं। इसमें सर्वााधिक 29 हजार प्रवासी अल्मोड़ा जबकि सबसे कम 704 उत्तरकाशी में लौटे हैं। पंचायतीराज विभाग ग्राम प्रधानों के जरिए गांव लौटे प्रवासियों का विवरण जुटा रहा है। विभाग ने गत 21 अप्रैल से प्रवासियों की आमद दर्ज की है। विभाग के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक प्रदेश में कुल 91,352 प्रवासियों की वापसी हो चुकी है। हालांकि यह संख्या पिछले साल लौटे प्रवासियों के मुकाबले करीब एक चौथाई ही है, पिछले साल लॉकडाउन के दौरान करीब 3 लाख 65 हजार प्रवासियों की वापसी हुई थी।
इस बार भी सर्वाधिक प्रवासियों की वापसी अल्मोड़ा और पौड़ी जिले में ही हुई है। अल्मोड़ा में अब तक 29415 और पौड़ी में 20743 प्रवासियों की वापसी हुई है। खासबात यह है कि अब भी करीब तीन हजार लोग रोजाना गांव लौट रहे हैं। सरकार ने ऐसे लोगों के लिए सात दिन अनिवार्य तौर पर क्वारंटीन सेंटर पर रहने को कहा है। क्वांटरीन सेंटर की निगरानी ग्राम प्रधानों को दी गई है। सचिव पंचायतीराज हरिचंद्र सेमवाल के मुताबिक ग्राम प्रधानों को इसके लिए वित्तीय अधिकार भी दिए गए हैं।

कहां कितने प्रवासी लौटे
अल्मोड़ा 29,415
पौड़ी 20743
नैनीताल 7042
टिहरी 6167
देहरादून 5956
यूएसनगर 4460
हरिद्वार 3614
पिथौरागढ़ 3326
चम्पावत 2867
बागेश्वर 2818
चमोली 2480
रुद्रप्रयाग 1760
उत्तरकाशी 704

Related Posts

Leave a Comment