काठमांडू: कोरोना वायरस ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर भी अपने पांव पसार दिये हैं। पर्वतारोहण से जुड़े एक विशेषज्ञ के अनुसार कम से कम 100 पर्वतारोही और सहयोगीकर्मी कोविड—19 से संक्रमित पाये गये है हालांकि नेपाल के अधिकारियों ने इससे इन्कार किया है। ऑस्ट्रिया के लुकास फर्टनबाक वायरस के डर के कारण पिछले सप्ताह अपना एवरेस्ट अभियान रोकने वाले एकमात्र प्रमुख पर्वतारोही थे। उन्होंने शनिवार को कहा कि उनका विदेशी गाइड और छह नेपाली शेरपा गाइड का परीक्षण पॉजीटिव आया है।
यह संख्या 150 या 200 के करीब हो सकती है’
बचाव दल, बीमा कंपनियों, चिकित्सकों, पर्वतारोहण से जुड़े लोगों से इसकी पुष्टि की गयी है। फर्टनबाक के मुताबिक़ उनके पास पॉजिटिव पाये गये मामलों की सूची है,।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास कम से कम 100 ऐसे लोगों की सूची है जिन्हें आधार शिविर में कोविड के लिये पॉजिटिव पाया गया है। यह संख्या 150 या 200 के करीब हो सकती है।’
