कोविड मृतकों की लावारिस’ में हो रही है विदाई,परिजन भी नहीं दे रहे साथ

by Kakajee News

कोविडकाल में 24 लोगों को गुमनामी की मौत मिली है। इन लावरिस शवों का पुलिस ने अंतिम संस्कार किया है। जहां कोरोना से मारे गए अन्य लोगों के परिजन उनकी अंत्येष्टि के बाद राख लेकर गए, वहीं इन लावारिस शवों की राख घाट पर पानी में ही बह गई। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर 24 मार्च 2021 से 20 मई तक जिला पुलिस 24 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। इसमें 24 साल के युवक, महिला समेत 80 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। ये शव हल्द्वानी मोर्चरी में रखे-रखे सड़ने के कगार पर थे।
पता चला कि कुछ शव तो लावारिस थे और कुछ को उनके परिजन मौत के बाद छोड़कर चले गए थे। ऐसी स्थिति में इन्हें हाथ लगाने वाला भी कोई नहीं मिल पाया। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि जैसे ही पुलिस को यह सूचना मिली कि मोर्चरी में लावरिस शव पड़े हैं, जो बदबू मारने लगे हैं। एसएसपी के निर्देशन पर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर सभी शवों को घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। कोई परिजन नहीं मिलने के कारण अस्थियों को वहीं बहा दिया गया। इससे पूर्व, कुछ शवों के परिजनों का पता भी चला, लेकिन कोई आने को राजी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस का मिशन हौसला हर किसी का सहारा बन रहा है।

Related Posts

Leave a Comment