267
राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र स्थित सरिया फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार नदी थाना क्षेत्र में स्थित नीलकमल सरिया फैक्ट्री में स्क्रैप में रखा छोटा खाली सिलेंडर ब्लास्ट गया। हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सिलेंडर फटने से आसपास के लोग भी फैक्ट्री के पास जमा हो गए हैं। कुछ लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस की मदद से घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। यह हादसा कैसे हुआ, इसकी अब तक कोई सही जानकारी नहीं मिल सकी है।
