भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चौकसी को 48 घंटे में भारत को सौंप सकता है एंटीगुआ

by Kakajee News

हमर-देस+हमर-प्रदेस

नई दिल्ली : एंटीगुआ एवं बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउने ने कहा है कि भगोड़े मेहुल चोकसी को अगले 48 घंटे में भारत को सौंपा जा सकता है। लापता चोकसी को डोमिनिका पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। वह एंटीगुआ से रविवार को लापता हो गया था। चोकसी डोमनिका से भी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इंटरपोल ने चोकसी के खिलाफ ‘येलो नोटिस’ जारी किया था।


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पीएम ब्राउने ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उसे भारत को सौंपने में कोई कानूनी-अड़चन नहीं आएगी। मेरा मानना है कि उसे प्राइवेट जेट के जरिए अगले 48 घंटे में भारत को प्रत्यर्पित किया जा सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने भारत सरकार से अपने अधिकारियों को प्राइवेट जेट में डोमिनिका भेजने के लिए कहा है। इस प्राइवेट जेट से चौकसी को वापस भारत भेजा जा सकता है। भारतीय अधिकारियों को उसे वापस ले जाने की व्यवस्था करनी होगी।’एंटीगुआ के पीएम ने कहा-भारत भेजे प्राइवेट जेट।

Related Posts

Leave a Comment