महासमुंद के बेमचा निवासी एक मां ने अपने 5 बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर की खुदकुशी शराबी पति के साथ खाने को लेकर शाम को हुआ विवाद और उसके बाद सामने आई यह ह्रदय विदारक घटना

by Kakajee News

(शशि कोन्हेर)

बिलासपुर। महासमुंद जिले के बेमचा निवासी मां ने अपने 5 बच्चो के साथ ट्रेन से कटकर की खुदकुशी…कर ली उसके पति केजराम दारू पीने का आदी है कल शाम साढ़े सात बजे घर मे खाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद महिला गुस्से में अपनी बच्चियों के साथ घर से निकल गयी….परिजनों के मुताबिक रातभर तलाश किया लेकिन पुलिस में सूचना नही दी….,इसके बाद आज सुबह सभी के शव ट्रेन की पटरी पर बिखरे हुए मिले।

जिन बच्चों को साथ लेकर महिला ने आत्महत्या की महिला सहित उनके नाम निम्नानुसार हैं

  1. श्रीमती उमा साहू पति केजउ राम साहू उम्र 45 वर्ष
  2. अन्पूर्णा साहू पिता केजउ साहू उम्र 18 वर्ष
  3. यशोदा साहू पिता -“-उम्र 16 वर्ष
  4. भूमिका साहू पिता -“-उम्र 14 वर्ष
  5. कुमकुम साहू पिता-“”- उम्र 12 वर्ष
  6. तुलसी साहू पिता-“- उम्र 10 वर्ष
  7. वहीं महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर ने kakajee के संपादक नरेश शर्मा को फ़ोन पर चर्चा के दौरान बताया कि ये घटना देर रात की है और सभी मृतकों के शवों की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक ठाकुर का ये भी कहना है कि घरेलू झगड़े के चलते महिला ने अपने बच्चों के साथ ये कदम उठाया है।

Related Posts

Leave a Comment