जहरीले सांप को बस एक हाथ से पकड़कर लड़की ने किया कमाल, वायरल वीडियो देख लोग हुए हैरान

by Kakajee News

सांप एक जीव है जिसके बार में सोचने पर ही लोगों को डर लगने लगता है। अगर की किसी रास्ते में हमें सांप दिख जाता है तो हम उससे बचकर भागने लगते हैं। लेकिन ऐसे कई लोग हैं जिन्हें सांप से डर नहीं लगता और बड़ी ही निडरता के साथ उसे पकड़ भी लेते हैं। ऐसी ही एक निडर लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है जो एक हाथ से सांप को पकड़ रही है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक लड़की बड़ी निडरता और बहादुरी के साथ सांप को पकड़ती हुई दिखाई देगी। लड़की इतन बड़े सांप सिर्फ एक हाथ से ही पकड़ लेती है। वीडियो में दिखाई दे रही लड़की का नाम है नागेश्वरी। वायरल वीडियो में सांव कोने में बैठा दिखाई देता है और तभी लड़की आकर इस खतरनाक और जहरीले सांप को एक हाथ से उठा लेती है। सांप को पकड़ने के बाद लड़की के चेहरे पर हल्की मुस्कान होती है, मानो वह जीत की निशानी हो। वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर लोग उसकी हिम्मत देखकर दंग रह गए और उससे पूछा कि क्या उसे सांपों से डर नहीं लगता।

Related Posts

Leave a Comment