भाजपा युवा मोर्चा ने मंत्री उमेश पटेल से मांगा ढाई बरस का हिसाब भाजयुमो बनी बेरोजगारों की आवाज

by Kakajee News

रायगढ :- प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर युवाओ ने आज जिले के मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौपते हुए ढाई बरस का हिसाब मांगा l मीडिया को दी जानकारी में बताया गया कि कांग्रेस ने जिन वादों के जरिये सत्ता हासिल की थी सत्ता हासिल करते हुए वादों को भूल बैठी l ज्ञापन सौपते समय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमीत शर्मा के साथ जगन्नाथ प्रधान, अतुल शर्मा, नवल कनेर, दिनेश पटेल, गजेंद्र यादव, पवन पटेल, हरिशंकर चौधरी,रविंद्र गभेल, सुमीत रावलानी, किशन डनसेना मौजूद रहे l सुमीत शर्मा ने ज्ञापन की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार सभी मोर्चे पर असफल रही और कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है l गंगा जल की सौगंध खाकर खाकर शपथ लेने वाली कांग्रेस सरकार शराब बंदी के वादे को पूरा करने की बजाय घर पहुँच सेवा उपलब्ध करा रही है l धान का एक एक दाना खरीदने का वादा पूरा करने की बजाय प्रत्ति एकड़ सीमित मात्रा में धान खरीदा जा रहा है ताकि किसानों को बोनस का भुगतान न करना पड़े l बोनस की बकाया राशि किश्तों मे दी जा रही है l नए रोजगार सृजन करने की बजाय रोजगार खत्म किये जां रहे है l बेरोजगारी भत्ता नही दिया जा रहा है l बिजली बिल हाफ करने की बजाय आधे समय बिजली गोल रहती है l बुजुर्गों विधवाओ का पेंशन नही बढ़ाया गया l शिक्षा कर्मी भर्ती की प्रकिया लटकाई जा रही है l प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चल रहा है l ज्ञापन सौपने के दौरान मौजूद युवाओ ने कहा कि अधिकारियो की नियुक्ति रिचार्ज कराने पर हो रही है l कोल परिवहन में प्रति टन गुंडागर्दी टैक्स वसूला जा रहा है l कोरोना काल मे सर्वाधिक मौते रायगढ जिले में हुई है l रायगढ़ में प्रदूषण के खतरनाक स्तर के लिए भी सत्ता रूढ़ सरकार की नीतियां दोषी है l ढाई बरस में सरकार जन आकांक्षाओ पर खरी नही उतर पाई l सड़क की दुर्दशा की वजह से मौते व दुर्घटनाएं बढ़ रही है l यह सरकार सभी मोर्चे पर असफल रही है आम जनता आने वाले चुनाव के दौरान गंगा जल की झूठी कसम खाने वालों को माफ नही करेगी l

Related Posts

Leave a Comment