भोपाल। प्रदेश में बारिश का रौद्र रूप अभी जारी रहेगा। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ ही 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजगढ़, आगर, नीमच, मंदसौर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर,दतिया, भिंड और मुरैना में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गुना और श्योपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है। श्योपुर में औसत से 138% ज्यादा पानी गिरा है।
बाढ़ प्रभावितों को हेलीकॉप्टर से मदद
श्योपुर की 13 लोकेशन में हेलीकॉप्टर के जरिए 2000 खाने के पैकेट भेजे जा रहे हैं। आज सुबह भी लोकेशन पर 2500 खाने के पैकेट दोबारा भेजे जा रहे हैं। हर 2 घंटे के अंतराल पर खाद्य सामग्री बाढ़ प्रभावित लोकेशन पर भेजी जाएगी। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की माने तो ग्वालियर चंबल संभाग में बाढ़ से भयावह स्थिति बनी रहेगी।11 हजार 50 लोग सीधे तौर पर प्रभावित
अब तक 11 हजार 100 लोगों का हुआ रेस्क्यू किया जा चुका है।
