नकबजनी का एक और आरोपी पकड़ाया, देहजरी की चोरी में था शामिल, सोने की माला, चांदी की पायल समेत नकदी बरामद

by Kakajee News

रायगढ़ । खरसिया क्षेत्र के ग्राम देहजरी में पिछले दिनों हुई चोरी के मामले में पुलिस ने नकबजनी के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से सोने की माला, चांदी की पायल व नगदी रकम बरामद की गई है।  


मिली जानकारी के अनुसार थाना खरसिया अन्तर्गत ग्राम देहजरी में 05 अगस्त को चाय नाश्ता का होटल लगाने वाले दिलीप साहू के घर में हुई नकबजनी की घटना के एक आरोपी को खरसिया पुलिस चोरी हुई सोने की माला, चांदी के पायल एवं नकदी रकम के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का एक साथी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिये खरसिया टीआई एस.आर. साहू के नेतृत्व में पुलिस पार्टी की छापेमारी जारी है।  


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देहजरी में रहने वाली श्रीमती सुहोद्रा साहू (36 साल) 05 अगस्त की देर शाम थाना खरसिया  में रिपोर्ट दर्ज कराई कि चाय नाश्ता का होटल चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह 05  अगस्त की शाम को घर मे ताला लगाकर चाय नास्ता के होटल चले गये थे, इसका लड़का मनोज साहू रात्रि करीब 07 बजे होटल से घर जाने के लिये पहले ‍निकला जो घर पहुंचने पर देखा कि घर का खिड़की टुटा हुआ था, और किसी ने घर के भीतर बलात प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चोरी की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में धारा 457,380,34 दर्ज कर पुलिस पार्टी तत्काल ग्राम देहजरी रवाना हुई। पकड़े जाने के भय से आरोपीगण अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गये थे, जिसमें एक आरोपी रथलाल राठिया पिता शिवदयाल राठिया उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम देहजरी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने चोरी का अपराध कबूल कर चोरी के माल को बटवारा करना बताया। आरोपी रथलाल राठिया के मेमोरेंडम पर नगदी रकम 35,000 रूपये, दस पीपल का पत्ता सोने का माला वजन लगभग 7 मासा कीमती लगभग 20,000- रूपये एवं एक जोड़ चांदी का पायल कीमती 7000 रूपये जुमला 62,000 रूपए की बरामदगी की गई है। आरोपी का साथी भवानी राठिया फरार है, जिसकी पतासाजी में खरसिया पुलिस की टीम अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है।

Related Posts

Leave a Comment