एयरपोर्ट के नजदीक करीब 150 लोगों को तालिबान ने किया किडनैप, अधिकतर भारतीय: अफगान मीडिया

by Kakajee News

अफगानिस्तान से भारत के लिए बहुत बुरी ख़बर है। अल-इत्तेहा रूज़ की एक रिपोर्ट मुताबिक़ करीब 150 लोगों का अपहरण कर लिया गया है। इसमें से अधिकतर लोग भारतीय बताए जा रहे हैं। इन लोगों को काबुल एयरपोर्ट के नजदीक से किडनैप किया गया है। अल-इत्तेहा ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि किडनैपर्स तालिबान से जुड़े हुए हैं और वह लोगों को तर्खिल की ओर ले गए हैं।
अल-इत्तेहा की इस रिपोर्ट पर अब तक भारत सरकार या तालिबान ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा होने से पहले ही हालात को देखकर भारत सरकार वहां से भारतीयों को निकालने में लगी हुई है। लेकिन अब भी अफगानिस्तान में कई भारतीय फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment