सुनील गावस्कर ने दी भारतीय टीम को सलाह, शमी की जगह इस गेंदबाज को भेजना चाहिए ऑस्ट्रेलिया

by Kakajee News

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया इस समय 1-0 से पीछे चल रही है। अगले मैच से पहले टीम इंडिया के सामने कई मुसीबतें खड़ी हैं। विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर भारत आ रहे हैं ऐसे में उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका मिले यह बड़ी समस्या है। वहीं दूसरी पारी में मो शमी चोटिल हो गए वह अब बाकि बचे मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शमी की जगह ईशांत शर्मा को ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही है।
स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए गावस्कर ने कहा, ‘शमी का सीरीज से बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है। उनके अंदर विकेट लेने की क्षमता है। वह अपनी यार्कर और बाउंसर से बल्लेबाजों को चकित कर देते हैं। उनका ना खेलना एक बड़ी समस्या है।’ उन्होंने कहा, ‘ईशांत शर्मा भी वहां नहीं हैं। लेकिन अगर वह फीट हैं तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेज देना चाहिए। अगर वह दिन में 20 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं तो उनको कल ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाना चाहिए। ताकि वह।सिडनी टेस्ट के लिए उपलब्ध रहें। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। जिसमें टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे।

Related Posts

Leave a Comment