स्काई एलॉयज पॉवर प्लांट हादसे को लेकर जोगी कांग्रेस बिफरी, प्लांट के मालिक रवि व विकाश अग्रवाल के ऊपर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

by Kakajee News

रायगढ़. खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेमटेमा में लगे स्काई एलॉयज पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर जिले की अजीत जोगी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्लांट के मालिक रवि अग्रवाल व विकास अग्रवाल के उपर हत्या का मामला दर्ज करके मृतक श्रमिक परिवारों को 50. 50 लाख रूपए मुआवजा देने की मांग की है। आज सुबह इस उद्योग में भारी भरकम सेलो टैंक गिरने से वहां काम कर रहे तीन श्रमिकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी और तीन श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं।


इस घटना को लेकर रायगढ़ लोकसभा के अजीत जोगी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तरूण सिंह ठाकुर व मोनू केसरी अध्यक्ष अजीत जोगी युवा मोर्चा विधानसभा खरसिया ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से जिला प्रशासन को चेताते हुए तत्काल मृतक परिवार को सहायता राशि और घायल श्रमिक परिवारों को भी उचित इलाज एवं मुआवजा की मांग दोहराते हुए प्लांट के मालिक पर हत्या का मामला दर्ज करने को लेकर चेतावनी जारी की है।

देखे वीडियों

जोगी जनता कांग्रेस के इन नेताओं ने अपनी विज्ञप्ति में यह आरोप लगाया है कि प्लांट प्रबंधन की लापरवाही के चलते इतनी बड़ी दुर्घटना खरसिया के ग्राम चपले में घटी है आखिर उद्योग की लापरवाही और कितने बेकसूर श्रमिकों की जान लेगा। असमय श्रमिकों की मृत्यु के बाद रायगढ़ जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के द्वारा अब भी सिर्फ खानापूर्ति कर अपना पल्ला झाड़ लिया। जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। मांग नही माने जाने पर जोगी जनता कांग्रेस के इन नेताओं ने चेतावनी दी है कि सड़क में उतरकर स्काई एलॉयज पॉवर प्रोजेक्ट और खरसिया पुलिस थाने का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करते हुऐ एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

Related Posts

Leave a Comment