कभी पैर से मारी किक, तो कभी सिर से बॉल को उछाला, जंगल में फुटबॉल खेलते देखे गए ये भालू

by Kakajee News

सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों की वीडियो खूब वायरल होती हैं। लोग ऑनलाइन ऐसे वीडियोज को खूब पसंद करते हैं। कुछ वीडियोज में बाघ पानी पीते हुए दिखाई देते हैं तो कुछ में सांप स्कूट में घुस जाते हैं। लेकिन हाल ही में जो वीडियो वायरल हो रहा वह थोड़ी अलग है। इस वीडियो में भालू फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भालू बड़े ही मजे लेकर फुटबॉल खेल रहे हैं। कभी पैर से मार रहे हैं तो कभी सिर से उछाल रहे हैं।

यह घटना शनिवार को दर्ज की गई जब सुखीगांव गांव के कुछ लड़के एक मैदान पर फुटबॉल खेल रहे थे। अचानक, पास के जंगल से दो जंगली भालू बीच में घुस गए। डरे हुए लड़के फुटबॉल को जमीन पर छोड़कर भाग गए।

यहां देखें वायरल वीडियो:

कुछ देर बाद लड़के यह देखकर हैरान रह गए कि दोनों भालुओं ने उनका पीछा करने की बजाय जमीन पर फुटबॉल से खेलना शुरू कर दिया। वे लात मारते रहे और अपने पैरों और मुंह से उसे उछालते रहे। कुछ देर खेलने के बाद भालू फुटबॉल को अपने साथ जंगल में ले गए। लड़कों ने कुछ दूरी पर इकट्ठा होकर दुर्लभ घटना को फिल्माया। लगभग ऐसा लग रहा था कि दोनों भालू काफी देर तक फुटबॉल खेलने वाले लड़कों को करीब से देख रहे थे और जब उन्हें यह मजेदार लगा, तो उन्होंने फुटबॉल लेने के लिए मैदान में घुसने की सोची। खैर, यह भालू देखने से मां और बेटे नजर आते हैं।

Related Posts

Leave a Comment