5 बच्चे और पोते-पोतियों वाला बुजुर्ग बना हवसी, 65 की उम्र में 12 साल की बच्ची का रेप

by Kakajee News

महाराष्ट्र के जलना जिले में 65 साल की एक बुजुर्ग ने पड़ोस में मामा के घर रहने वाली 12 साल की बच्ची से रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह गांव छोड़कर भाग गया था, लेकिन बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार की है। बदनापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग के 5 बच्चे और पोते-पोती हैं। उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित आरोपी के घर के पास मामा के घर में रहती है।

मंगलवार को आरोपी बच्ची का मुंह बंदकर उसे जबरन अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह गांव से भाग गया। बाद में बच्ची ने अपने मामा को आपबीती बताई तो उन्होंने पुलिस को शिकायद दी। पुलिस टीम गांव पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Posts

Leave a Comment