पड़ोसी ने बार-बार किया रेप, 15 साल की लड़की गर्भवती हुई तो सामने आया मामला और फिर…

by Kakajee News

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 15 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने पर उससे बलात्कार किए जाने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने उससे कई बार कथित तौर पर बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि यह अपराध इस साल जनवरी से मई के बीच हुआ और 20 वर्षीय युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पालघर जिला ग्रामीण नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की ने हाल में पेट दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे चिकित्सीय जांच के लिए ले जाया गया। इसके बाद सामने आया कि वह गर्भवती है। इसके बाद परिजन हरकत में आए।

लड़की के परिजन ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक लड़की के घर जाया करता था और उसने यह अपराध उस वक्त किया जब लड़की के माता-पिता घर पर नहीं होते थे। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

Leave a Comment