मधुमक्खियों और भौरों के हमले में 10 लोग जख्मी, खेत में काम करने वाले एक ही परिवार के पांच लोग घायल

by Kakajee News

डेस्क न्यूज। कोडरमा और चतरा जिले में गुरुवार को मधुमक्खियों और भौरों के हमले की अलग-अलग घटनाओं में 10 लोग जख्मी हो गए। इनमें कोडरमा के इंदरवा चितरपुर में तीन महिलाओं समेत सर्वाधिक पांच लोग मधुमक्खियों के हमले का शिकार हुए। सभी एक ही परिवार के हैं। घटना के समय सभी खेत में काम कर रहे थे।

कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराये गए लोगों में रीना देवी, बसंती देवी, लक्ष्मी देवी और रवि कुमार और मुंशी सिंह शामिल हैं। इसके अलावा जिले के मरकच्चो प्रखंड स्थित पपहरा गांव में अपना खेत देखने गए उमाशंकर महतो नामक युवक मधुमक्खियों के हमलें में गंभीर रूप से घायल हो गया।

मधुमक्खियों के दंश से बुरी तरह पीड़ित उमाशंकर किसी तरह भागकर घर पहुंचा और अचेत हो गया। वहीं चतरा जिले के इटखोरी स्थित कल्याणपुर सिवाना के जंगल में भौरों ने चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। इनमें तीन महिलाएं और एक युवक है। सभी जंगल में मवेशी चराने गए थे।

पंचायत के मुखिया ने चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इटखोरी में भर्ती कराया। घायल निर्मला, सुनीता ने बताया कि भौरों के हमले के बाद उन्होंने नहर में कूदकर किसी तरह जान बचाई।

Related Posts

Leave a Comment