अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम ललितपुर में आयोजित चिकित्सा निःशुल्क शिविर में मिला 142 मरीजों को लाभ

by Kakajee News

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में परम पूज्य अवधूत औघड़ संत प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में संचालित अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम ललितपुर में रविवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 142 मरीजों का इलाज का लाभ मिला। इस आश्रम की स्थापना परम पूज्य अघोर मूर्ति श्रद्धेय श्री भैया जी के कर कमलों से की गई थी। चिकित्सा शिवर प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मे अनवरत जारी रहा। शिविर में प्रयागराज से आए आश्रम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ .अमृत लालजी, डॉ. के एस मिश्रा, डॉ .सुनील पटेल जी ने ग्रामीण मरीजों को चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई। मरीजों के इलाज के बाद यश चौहान ने दवा का वितरण किया।

Related Posts

Leave a Comment