रायगढ़। कुछ कर गुजरने की चाह इंसान को सपने तो दिखाती है लेकिन उन सपनों को पूरा करने का माद्दा हर किसी व्यक्ति में नहीं होता। अपने सपनों को पंख देकर आसमां पर उड़ान तो हर कोई भरना चाहता है लेकिन पूरा करने में मेहनत से कतराता है लेकिन जिले के ऐसे शख्स जिन्होंने एक ऐसा सपना देखा जिसमें अपनी माटी की सेवा समर्पण, भावना व सम्मान का समावेश था। यह सपना बेहद वृहद था जिसे उसे पूरा करने हेतु उसने जी तोड़ मेहनत भी किया। आज उसकी मेहनत व लगन का ही परिणाम है की पूरे देश मे रायगढ़ का मान- सम्मान बढ़ाने वाला होटल थ्री स्टार ट्रिनिटी ग्रेंडस बाहें फैलाये मुस्कुराते हुए अपनी सेवा व समर्पण की सफलता का छठवां वर्षगांठ मना रहा है।
अपने सपनों को पूरा करने के एकतरफा जिद एवं शिद्दत से मेहनत की जरूरत होती है और जब आपके सपने सही हो तो इन्हें पूरा करने के लिए कायनात भी आपका साथ देती है। जब जिद, मेहनत व शिद्दत ये तीनों मिल जाएं तो निसंदेह सफलता कदम चूमती है। ऐसा ही कुछ बड़ा कर गुजरने की चाह थी होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस के डायरेक्टर्स की जिन्होंने एक सपना देखा था की रायगढ़ में एक हाईटेक व आलीशान थ्री स्टार होटल हो। इस सपने को पूरा करने के लिए उनकी मेहनत, लगन एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से हर कोई वाकिफ है। इस सपने को पूरा करने में उन्हें अपने मित्रों, परिजनों, सहयोगियों व भरपूर साथ मिला तो ईश्वर का आशीर्वाद भी मिला।
सबके सहयोग व दृणनिश्चय से ट्रिनिटी के डायरेक्टर्स ने रायगढ़ जिले में एक अकल्पनीय हाईटेक सुविधा से परिपूर्ण शानदार थ्री स्टार होटल खड़ा कर दिया जो आज रायगढ़ जिले का आज गौरव बन देश भर में रायगढ़ का सीना चौड़ा कर रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ में इस होटल के सामने कोई होटल नहीं टिकता। आज पूरे देश में होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस कहां है पूछने से लोगों की जुबान पर सहज ही रायगढ़ शहर का नाम आ जाता है वहीं होटल ट्रिनीटी ग्रेंडस की खूबसूरत इमारत का चित्र आखों के सामने चलचित्र की भांति उभरने लगता है। होटल ट्रिनीटी ग्रेंडस के कारण रायगढ़ शहर को राष्ट्रीय स्तर पर जाना व पहचाना जाता है। यह उपलब्धि अपने आप में एक बहुत बड़ी सफलता है।
सरनदीप सलूजा के नेतृत्व व सतीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में सफलता का बढ़ रहा कारवां
होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस के छठे वर्षगांठ के अवसर जब हमने युवा व्यवसायी होटल के डायरेक्टर श्री सरनदीप सलूजा से बात की तो उन्होंने बताया कि ‘हमने रायगढ़ जिले में एक थ्री स्टार होटल की परिकल्पना की थी। वास्तव में हमारे शहर में महानगरीय सुविधा अनुरुप एक बढ़िया होटल की जरूरत थी। हमारे सपनों के साथ – साथ शहर की जरूरत भी शामिल थी इसलिए इस सपने को पूरा करने के लिए ट्रिनिटी परिवार व मित्रगण अपनी पूरी ऊर्जा व मनोयोग से जुट गए। होटल के स्ट्रक्चर के लिए हमने देश के सुप्रसिद्ध आर्किटेक्चर को चुना। होटल खोलना बड़ी बात होती है लेकिन उससे भी बड़ी बात होती है उसकी सही मैनेजमेंट करते हुए जनता की सेवा पर खरा उतरना और होटल मैनेजमेंट में थ्री स्टार की रैंकिंग हासिल करना। इस सपने को पूरा करने के लिए हजारों दिक्कतें सामने आई लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी और अपने दृढ़निश्चय और मेहनत से इस सपने को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया। श्री सलूजा बताते है कि होटल निर्माण में उनके मित्रों का और बड़े भाई सतीश अग्रवाल का उन्हें बहुत साथ मिला जो इस होटल के मार्गदर्शक व डायरेक्टर भी हैं। सतीश अग्रवाल जी के बिना कोई भी निर्णय लेना बेहद कठिन होता है। सतीश अग्रवाल जी बहुत सहज, सरल व व्यवहारिक होने के साथ – साथ कुशल व्यवसायी भी हैं। उनकी हर सलाह में होटल की सफलता समाहित होती है। श्री सलूजा कहते हैं कि सतीश अग्रवाल जी के बिना ये सपना पूरा नहीं हो पाता। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती होटल के आगे फ्लोर पर हाईटेक विद्यालय स्विमिंग पूल का निर्माण करना था क्योंकि छत्तीसगढ़ के किसी भी होटल के टॉप फ्लोर पर स्विमिंग पूल की सुविधा नहीं थी और यह अपने आप में चुनौतीपूर्ण कार्य था इसलिए इसे महत्व देते हुए हमने होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस का निर्माण उसी हिसाब से करवाया। चार साल लगातार काम होते रहे, अड़चने भी आती रही लेकिन हर अड़चनों को पार करते हुए हम मेहनत करते रहे।
अंततः 17 सितंबर सन् 2015 दिन शनिवार को हमारे सपने ने धरातल पर मूर्त रूप ले लिया। जिले का सबसे शानदार ऐतिहासिक होटल ट्रिनीटी ग्रेंडस बनकर तैयार हो गया था। हमारे सपनों को पंख लग चुके थे। सपनों को साकार होते हुए आसमान में उड़ते हुए देखना हमारे एवं हमारे परिजनों को बेहद गौरवान्वित कर रहा था। हमने गणेश चतुर्थी भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन विधिवत पूजा अर्चना किया। इस भव्य होटल का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री विष्णु देव साय के कर कमलों से शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शुभारंभ किया और फिर जनता की सेवा में होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस को समर्पित कर दिया है। आज यह होटल अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को बखूबी निभाते हुए जनता के हित में खड़ा होकर अपनी सेवाएं दे रहा है। रायगढ़वासियों का प्यार एवं भरोसा ही है जो आज हम सफलता के शानदार छठवां वर्षगांठ मना रहे हैं।
सेवा, समर्पण व सफलता के शानदार 6 वर्ष
2015 से लेकर 2021 की आज की तारीख तक होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस ने अनेक परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए अपना मुकाम खुद तय किया है। इन 6 सालों में युवा उद्योगपति एवं डायरेक्टर श्री सलूजा ने होटल का स्टैंडर्ड सेट करने उसे संवारने व जनता का प्यार एवं भरोसा जीतने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। धीरे – धीरे होटल को जनता का भरपूर प्यार मिलने लगा। लोगों के द्वारा दिए गए सुझावों को डायरेक्टर सरनदीप सलूजा ने प्रमुखता से लिया और उस पर काम भी किया। होटल ट्रिनिटी में देश के अद्वितीय सुप्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर व बॉलीवुड के नामचीन नेता – अभिनेता के साथ प्रदेश व शहर के सभी आम व खास लोगों का आना – जाना लगा रहा। होटल के एक वर्ष पूरा होने के पश्चात टूरिज्म विभाग नई दिल्ली से होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस को बेस्ड डेब्यू होटल के अवार्ड से नवाजा गया। उस वक्त के दौर में यह अवार्ड छत्तीसगढ़ के किसी भी होटल को नहीं मिला था। यह अपने आप में गौरवपूर्ण है। होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस ने देशभर में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रायगढ़ का मान बढ़ाया है।
बीजेपी पार्टी का राष्ट्रीय स्तर का सेमीनार भी यहां आयोजित हो चुका है। देशभर के बड़े-बड़े नेता व व्यवसायी यहां आकर रुक चुके हैं। जितने भी लोग यहां आए हैं सभी ने मुक्त कंठ से होटल प्रबंधन की प्रशंसा की है। लगातार होटल के समस्त सदस्यों की दो साल की अथक मेहनत के साथ – साथ श्री सलूजा व उनके सहयोगियों की दूरदर्शिता का ही परिणाम रहा कि महज तीसरे वर्ष में ही होटल को थ्री स्टार का दर्जा मिल गया। होटल को थ्री स्टार का दर्जा मिलते हैं इस क्षेत्र में भी रायगढ़ जिले का नाम देशभर में जाना जाने लगा।
आपको बता दें की आज तक रायगढ़ जिले के किसी भी होटल को थ्री स्टार का दर्जा नहीं मिला है जो होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस की खासियत है। सफलता का कारवां यहां नहीं रुका, चौथे वर्ष में प्रवेश के बाद होटल त्रिनिटी ग्रेंडस लगातार आगे बढ़ रहा था। यहां की फैसिलिटी फाइव स्टार होटल के स्तर की नजर आने लगी। जनता की सेवा और सुविधा में होटल प्रबंधन ने किसी प्रकार की कोई कमी नहीं की और न कोई समझौता किया बल्कि और भी नए – नए तकनीकों का उपयोग कर सुविधा देने लगे। यहां की लजीज व्यंजन और होटल मैनेजमेंट की चर्चा पूरे देश भर में होने लगी। इसका परिणाम यह रहा कि बेंगलुरु में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष के बेस्ट थ्री स्टार होटल का खिताब होटल ट्रिनिटी ग्रैंडस को मिला।
भारतवर्ष में ट्रिनिटी के कारण पूरे देश में रायगढ़ व छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा। 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी का वृहद सेमीनार भी यहां आयोजित हुआ जिसमें देश भर के विशिष्टगण नेताओं के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, पी एल पूनिया सहित अनेक दिग्गज शामिल हुए थे। इस आयोजन में व्यवस्था देख राहुल गांधी ने होटल प्रबंधन व्यवस्था की सराहना की थी। होटल में डांडिया नाईट्स नव वर्ष पर शुभारंभ किया गया और शादियों का भी वृहद स्तरीय कार्यक्रम हुआ।
कहने को तो यह थ्री स्टार होटल है लेकिन जहां जनसहयोग व सामाजिक दायित्व की बात आती है तो यह होटल हमेशा आगे रहता है। यहां सुख-सुविधा के साथ जिलेवासियों के प्रति अपनापन भी झलक कर सामने आता है। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के दौर में हर कोई हलाकान था। हर तरफ त्रासदी का दौर था। लोगों की जान बचाने के लिए शासन- प्रशासन एवं बड़े बड़े व्यवसायी व सामाजिक संस्थान भी जद्दोजहद कर रहे थे। कोरोना के कारण होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस भी उस वक्त संघर्ष कर रहा था लेकिन रायगढ़ की सुरक्षा हेतु ट्रिनिटी ग्रेंडस सीना तान अपने सामाजिक उत्तर दायित्व का निर्वहन करते हुए जनता के साथ-साथ सरकार व प्रशासन की मदद करता रहा। कोरोना त्रासदी के दौर में होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस ने अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ जिले की जनता का भी ध्यान रखा और सेवा समर्पण भावना से ओतप्रोत होकर जनता की सेवा में खुद को झोंक दिया।
बहरहाल होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस इस माह अपना छठवां सालगिरह मना रहा है। होटल की सफलता आज सम्मानीय जनता की सेवा का आशीर्वाद है कि इतने कठिन समय में भी होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस की टीम के सदस्यों ने हार नहीं मानी व पहले की तरह ही उसी सेवा समर्पण भाव से जनता की सेवा में हर पल आज भी समर्पित रहे है। यह होटल जिस सेवा भाव व समर्पण से कार्य कर रहा उसे देखते हुए यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि तो वह दिन दूर नहीं है जब होटल ट्रिनिटी ग्रेंडस को फाइव स्टार होटल का दर्जा मिल जाएगा और रायगढ़ का सम्मान विश्व पटल पर और बढ़ जाएगा।
