287
बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शासकीय शराब दुकान में राशि गबन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जिले के वाड्रफनगर में स्थित शराब दुकान के सुपरवाइजर करीब 26 लाख रू गबन कर लिया था। इसके बाद वह पैसे लेकर फरार हो गए थे। मामले की शिकायत मिलते ही वाड्रफनगर थाना पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पतासाजी शुरू की थी। इस बीच अब खबर आई है कि गबन के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
