पिकअप व ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुई जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत 20 से अधिक घायल, 05 लोग आई गंभीर चोट, देर रात हुआ हादसा

by Kakajee News

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के नरतोरा पड़ाव के पास सोमवार की देर रात पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत की घटना में दो लोगों की मौत हो गई वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पिकअप सवार सभी लोग चैथ के कार्यक्रम से वापस अपने घर लौट रहे थे इस दौरान यह घटना घटित हो गई। यह हादसा पटेवा थाना क्षेत्र में हुआ।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के नरतोरा पड़ाव पर सोमवार देर रात पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। पिकअप सवार सभी लोग तेलीबांधा झलप के निवासी हैं, जो चैथ लेकर डोकरपाली गए थे। रात में वापसी के समय नरतोरा पड़ाव के पास यह घटित हो गई।

 

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पटेवा थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में 2 मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है, वहीं घायलों को डायल 112 की मदद से झलप उप स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में 5-6 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, पिकअप में महिला-पुरुष और बच्चों समेत 25 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

Leave a Comment