कुरूद। तालाब किनारे एक 7 दिन के नवजात का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी की लहर फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिये भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुरूद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बगौद निवासी हरीश बंजारे के 7 माह के नवजात को अज्ञात शख्स के द्वारा रात के अंधेरे में घर से उठा कर ले गया। आज सुबह गांव के तालाब पर नवजात का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया हैं।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला हत्या से जुड़ा हो सकता है। बहरहाल पुलिस अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर इस मामले की जांच में जुट गई है।
