रायगढ़। बुधवार की दोपहर थाना घरघोड़ा में ग्राम नवाडीह कुडुमकेला में रहने वाला राज सिंह मांझी पिता राम लाल मांझी उम्र 27 वर्ष उसके घर बीते रात गांव के तीन युवक उसके मकान का ताला तोड़कर दो कट्टा धान व करीब 200 मीटर प्लास्टिक पानी पाइप को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया।
रिपोर्टकर्ता बताया कि नवाडीह बस्ती स्कूल के पास इंदिरा आवास भवन बनाकर परिवार सहित रहता है। 21 सितंबर की शाम 6 बजे आवास को ताला बंद कर बस्ती के घर आ गये थे। आज सुबह 06 बजे इंदिरा आवास भवन गया तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा था, कमरे अंदर रखे दो कट्टा (40-40 ज्ञह) एवं 200 मीटर प्लास्टिक पानी पाइप नहीं था।
आसपास देखा तो धान गिरते हुये लोचन मांझी, चनेश मांझी, वेदराम मांझी के घर तरफ गिरा मिला। तब चनेश राम मांझी को पुछताछ करने पर वेदराम, लोचन मांझी के साथ रात्रि में कमरे का ताला तोडकर धान एवं प्लास्टिक पाईप को चोरी कर लाना बताया। रिपोर्टकर्ता के रिपोर्ट पर लोचन मांझी, चनेश मांझी, वेदराम मांझी के विरूद्ध धारा 457,380,34 पंजीबद्ध कर घरघोड़ा पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई।
आरोपी लोचन प्रसाद मांझी पिता राधेश्याम मांझी उम्र 27 साल एवं चनेश मांझी पिता बाल कुमार मांझी उम्र 29 साल दोनों निवासी नवाडीह कुडुमकेला, थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की मशरूका दो कट्टा धान व पाइप जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी वेदराम मांझी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।
