कुछ दिनों बाद धरती में होगा मां दुर्गा का आगमन, जानें मां को प्रसन्न करने के लिए कैसे करें पूजा- अर्चना

by Kakajee News

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के समय मां दुर्गा का आगमन धरती में हो जाता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हो जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि का पर्व 07 अक्टूबर से आरंभ होगा और समापन 15 अक्टूबर, 2021 को होगा। नवरात्रि के नौ दिनों मां के नौ रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दौरान मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत भी रखते हैं। आइए जानते हैं मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय….

मां को लाल रंग का पुष्प अर्पित करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा को लाल रंग का पुष्प अतिप्रिय होता है। नवरात्रि में मां को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान मां को लाल रंग का पुष्ट अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे धन-संपदा में बरकत होती है।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें
नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। दुर्गा सप्तशती के पाठ की समाप्ति के बाद माता रानी से अपनी भूल-चूक की माफी भी मांग लेनी चाहिए।

अखंड ज्योति जलाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के नौ दिन घर में अखण्ड ज्योति जलाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा सदैव बनाएं रखती हैं।

Related Posts

Leave a Comment