कहां गए दोहरे हत्याकांड के हत्यारे..? पुलिस परेशान, नागरिक कर रहे हैं चक्काजाम…..पढिये पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़. रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा में कांग्रेस नेता व नगरप पंचायत के एल्डरमेन मदन मित्तल और पत्नी अंजू देवी की दो दिन पहले हुई हत्या मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जिसको लेकर आज लैलूंगा वासियों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नगर बंद का आव्हान किया है और इस दौरान चक्काजाम करते हुए आर्थिक नाकेबंदी भी करके अपनी एकता का परिचय दिया है। वहीं पुलिस की अलग अलग टीमें छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा में भी आरोपियों की तलाश कर रही है। पर अभी तक कोई भी सुराग उनके हाथ नही लगा है।

इस हत्याकांड को लेकर शुरू से लेकर अब तक अलग अलग अफवाहों का दौर भी जारी है। जिसमें घर में रखे दो करोड़ रूपए के साथ साथ पुलिस के हत्थे परिवार का ड्राईवर होनें के अलावा मृतकों से परिवारिक दुश्मनी की बातें भी फैलाई जा रही है। लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि पुलिस की तरफ से अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान सामने नही आया है।

गुरुवार सुबह मदन और अंजू मित्तल के शव उनके बेडरूम में मिले थे। इसके बाद रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा ने जांच टीमें बनाकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पहले यह कहा जा रहा था कि पुलिस ने परिवार का एक ड्राईवर को पकड़ा है जिससे महत्वपूर्ण सुराग हासिल हो गए है। लेकिन अभी तक जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा सहित जांच अधिकारी ने कोई भी पुष्टि नही की है।

सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच
इस दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को एक भी लीड हाथ में नही लगी है और इसीलिए दो दिन से पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा सहित उनके अधिनस्थ सभी पुलिस अधिकारी लगातार इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच के अलावा सभी महत्वपूर्ण पहलूओं पर गंभीरता से पूछताछ के बाद आगे बढ़ रही है।

राइस मिल कर्मचारियों से भी हो रही पूछताछ
अधिकारिक जानकारी के अनुसार जांच टीम मदन मित्तल की दोनों राइस मिल के कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को क्षेत्र के विधायक, पूर्व मंत्री समेत कई लोग लैलूंगा पहुंचे और मित्तल परिवार से मुलाकात की। लैलूंगा के बाजार दो दिन से विरोध में बंद हैं।

मामले की हो रही है गंभीरता से जांच -डांगी
इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही बिलासपुर संभाग के आईजी रतनलाल डांगी पहले दिन ही लैलूंगा के राईस मिलर्स मदन मित्तल व उनकी पत्नी अंजू मित्तल की हत्या की खबर मिलते ही लैलूंगा पहुंचे थे और उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के साथ घटना स्थल पहुंचकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी पुलिस टीम को दिए थे उसके बाद उन्होंने कहा था कि इस दोहरे हत्याकांड की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।


कई सवालों का नही मिल रहा जवाब
लैलूंगा के राइस मिलर्स मदन मित्तल व उनकी पत्नी अंजू मित्तल की हत्या के बाद उनके घर से कुछ नगदी व जेवरात गायब बताए जा रहे हैं। वहीं धर के भीतर आलमारी में रखे करोड़ो की नगदी सुरक्षित है। यह बात लगातार परिवार के द्वारा समाचार संकलन करने वालों तक पहुंची है और इसी चर्चा के चलते ही अफवाहों का दौर भी जारी है कि आखिरकार अगर चोरी के दौरान हत्या की गई है तो चोरों ने करोड़ो की नगदी कैसे छोड दी। एक अन्य जानकारी के अनुसार मृतक मदन मित्तल हमेशा अपने कमरे का दरवाजा बंद करके सोते थे और उस दिन उनके कमरे का दरवाजा खुला होनें की जानकारी भी सामने आ रही है।

Related Posts

Leave a Comment