जीप खड़ी करके शॉपिंग करने लगा शख्स, वापस लौटा तो जीप में ‘अजूबा’ दिखा

by Kakajee News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स दुकान के सामने अपनी जीप लेकर पहुंचता है। वह अपनी जीप खड़ा करता है और कुछ सामान लेने पहुंच जाता है। जैसे ही वह सामान लेकर जीप का दरवाजा खोलता है, वह हैरान रह जाता है क्योंकि उसकी सीट के ठीक ऊपर मधुमक्खी का एक बड़ा सा छत्ता दिख जाता है। इतनी ही देर में मधुमक्खी का एक झुंड वहां छत्ता लगा देती है।

दरअसल, यह घटना ऑस्ट्रेलिया की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिडनी स्थित हेल्डन स्ट्रीट के पास एक शख्स एक दुकान से जरूरत का कुछ सामान लेने पहुंचा था, इसी दौरान यह घटना हुई है। जब तक शख्स सामान लेकर वापस आया तो उसने यह नजारा देखा। उसकी जीप के एक कॉर्नर पर मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना लिया था। वह डरकर पीछे हट गया।

यहां देखें वीडियो..

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शख्स का नाम रिजवान खान है। रिजवान खान ने खुद इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि जीप के एक कोने पर मधुमक्खियां छत्ता बना चुकी हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि घटना के आसपास एक व्यस्त बाजार है जहां लोगों की आवाजाही दिख रही है।

हालांकि थोड़ी ही देर बाद उनकी जीप से छत्ता उतारने में एक अन्य शख्स ने मदद की। वो अपने हाथ से छ्त्ते को उतार देता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और टिप्पणी कर रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment