मवेशी से फसल चराने के बात पर ग्रामीण की बेतहाशा पिटाई, उपचार के दौरान हुई मौत, दोनों आरोपी जेल दाखिल

by Kakajee News

रायगढ़। मवेशी से फसल चराने की बात पर दो लोगों के द्वारा एक ग्रामीण बेतहाशा पिटाई कर दी गई। जहां उपचार के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार 23 सितंबर की शाम पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अन्तर्गत ग्राम मदनपुर में रहने वाले फिरूराम राठिया और संन कुमार राठिया गांव के हीराराम राठिया पिता मणीराम राठिया उम्र 45 वर्ष के साथ उडद फसल को मवेशी से क्यों चराये कहकर गाली गलौज कर हाथ मुक्का, डंडे से मारपीट किये।

आहत को उसी शाम ईलाज के लिए सीएचसी धरमजयगढ़ ले जाकर भर्ती कराया गया था । जहां ईलाजरत हीराराम राठिया के परिजनों को डॉक्टर रायगढ़ ले जाने की सलाह देकर आहत को रिफर किये हीराराम के परिवारवाले 26 सितंबर को आहत को ईलाज के लिए रायगढ़ ले जा रहे थे, जो रास्ते में हीराराम मौत हो गया ।

हीराराम के परिवार वाले शव को गांव लाकर 27 सितंबर को पुलिस चौकी रैरूमाखुद में जाकर सूचना दिये सूचनाकर्ता परसुराम राठिया (उम्र 35 वर्ष) के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर आज थाना धरमजयगढ़, चौकी रैरूमाखुर्द में आरोपीगण के विरूद्ध धारा 302, 34 भादवि का अपराध दर्ज कर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जेम्स कुजूर द्वारा हत्या के आरोपियों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन कर आरोपी फिरूराम राठिया पिता घासीराम राठिया उम्र 45 साल, संन कुमार राठिया पिता चौतराम राठिया उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी मदनपुर चौकी रैरूमाखुर्द को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Related Posts

Leave a Comment