गुरूपाल भल्ला ने जिला जांजगीर के जैजैपुर विधानसभा में बैठक लिया, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत चन्द्रा, गोपी ठाकुर व पवन शर्मा भी उपस्थित रहे

by Kakajee News

जांजगीर:- सेवा और समर्पण अभियान के तहत् भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला ने जिला जांजगीर के विधानसभा जैजैपुर में विधानसभा स्तरीय बैठक लिए। उक्त बैठक में गुरूपाल भल्ला द्वारा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा गरीबों के लिए चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की जानकारी दी इस योजना के तहत् कोरोना की दूसरी लहर में भी नवम्बर माह 2021 तक प्रत्येक गरीब व्यक्ति के लिए 05 किलो चावल भेजा जा रहा है किन्तु राज्य की काग्रेस सरकार द्वारा प्रत्येक हितग्राही को 05 किलो चावल वितरण नही किया जा रहा है जो कि कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों के हक के 05 किलो चावल दिलवाने के लिए शक्ति केन्द्र स्तर व बुथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्तमान छ.ग.राज्य सरकार के खिलाफ विधानसभा स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगी। तथा पार्टी द्वारा सभी जिलों में दिए गए संगठनात्मक कार्यो का भी निरीक्षण किया,आज की इस बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, जिला भाजपाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा,मण्डल अध्यक्ष सुखदेव खूँटे ने भी संबोधित किया आज की इस कामकाजी बैठक में गगन जयपुरिया,गोपी सिंह ठाकुर, पवन शर्मा,मनीष गाँधी,सोनसाय देवांगन,अमृत साहू,बंटी साहू,मुकेश जायसवाल,बबलू मैत्री,घसियाराम यादव सहित सभी पांचों मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

Related Posts

Leave a Comment