पुरुष रिश्तेदारों के साथ डांस कर रही थी बीवी, पति ने स्क्रूड्राइवर और चाकू से गोदा

by Kakajee News

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक 40 वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि, उसे महिला के चरित्र पर शक था। आरोपी की पहचा बीआर कांताराजू के तौर पर हुई है, जो पेशे से फाइनेंशियर है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बीआर कांताराजू अन्नापूर्णेश्वरी नगर का रहने वाला है। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी रूपा एचजी का परिवार के ही दो सदस्यों के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।

खबर के मुताबिक, कांताराजू और रूपा तीन दिनों के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ चिकमंगलुरू और उसके आसपास के इलाके में घूमने गए थे। वहीं, आरोपी ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर दो पुरुष रिश्तेदारों के साथ डांस करते देखा।

बेंगलुरु वापस आते ही, पति-पत्नी के बीच इस मुद्दे पर बहस और झगड़ा हुआ जो अगले दिन भी चलते रहा। कांताराजू ने रूपा की गर्दन पर स्क्रूड्राइवर और चाकू से वार किया और फिर मौके से फरार हो गया।

Related Posts

Leave a Comment