बिस्तर पर सो रही थी महिला, अचानक छत फाड़कर गिरा उल्कापिंड

by Kakajee News

दुनियाभर के कई देशों से उल्‍कापिंड गिरने के तमाम मामले सामने आते रहते हैं। कई बार इसकी कीमतों को लेकर भी खूब कयास लागे जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये उल्‍कापिंड इतने महंगे होते हैं कि जो भी इसे पाता है वह मालामाल हो जाता है। इसी बीच कनाडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला के बिस्तर पर उल्कापिंड उस समय गिरा जब वह सो रही थी। महिला की छत को फाड़कर उल्कापिंड उसके बिस्तर पर गिरा था।

दरअसल, यह घटना कनाडा की है। ‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम रूथ हैमिल्‍टन है। महिला रात में अपने बिस्‍तर पर सो रही थी तभी अचानक उसे बिस्तर पर किसी चीज के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी, वह डर के मारे उठकर बैठ गई। उसने ऊपर देखा तो पाया कि छत थोड़ा सा हिस्सा फटा हुआ है। यह देखकर महिला चौंक गई।

महिला ने वापस जब अपने बिस्तर की ओर देखा तो वहां एक पत्थर पड़ा हुआ था। महिला को कुछ समझ नहीं आया कि यह क्या चीज है। बाद में उसे समझ आया कि यह क्या चीज है, यह एक उल्कापिंड था। बस गनीमत इस बात की रही कि यह उल्‍कापिंड महिला से कुछ इंच की दूरी पर गिरा, जिसके चलते उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि महिला फिर भी काफी डरी हुई थी।

महिला ने अपने घर के अन्य और आसपास लोगों को बुलाया। लोगों ने भी यह पाया कि उल्‍कापिंड घर की छत में छेद करते हुए महिला के बगल में गिरा था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना चार अक्‍टूबर की रात की है। फिलहाल लोगों ने महिला को संभाला और उसको कुछ दवाइयां भी लाकर दी गईं। इसके बाद लोकल प्रशासन को फोन कर इस घटना के बारे में सूचित भी किया गया।

महिला ने खुद बताया कि वह अचानक से उठकर बैठ गई और उसने कमरे की लाइट जलाई। उसने पाया कि तकिए के ऊपर एक उल्‍कापिंड गिरा है। ऊपर देखा तो कमरे की छत में छेद भी हुआ था। इसके बाद महिला ने आसपास के लोगों को बुलाया था।

Related Posts

Leave a Comment