शौचालय के पास मिली आठ साल की मासूम की लाश, हत्यारे का सुराग पाने को पहुंचा डॉग स्कवायड

by Kakajee News

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के बसही भिंडी पंचायत में वार्ड संख्या 9 निवासी रामदयाल रामदयाल सहनी की पोती व हरिश्चंद्र सहनी की आठ वर्षीय पुत्री संगम कुमारी के हत्यारों का सुराग पाने के लिए शुक्रवार को पुलिस ने स्वान दस्ते (डॉग स्कवायड) की मदद ली। इसके साथ ही सदर डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच हत्या के कारण और हत्यारों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान भी घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही। विदित हो कि गुरुवार शाम आठ वर्षीय मासूम संगम कुमारी की गला रेत हत्या के बाद फेंकी गई लाश गांव में ही स्कूल के शौचालय के पास मिली थी। शुक्रवार को सदर डीएसपी एमएस फाखरी, ताजपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के नेतृत्व में समस्तीपुर पुलिस एवं ताजपुर पुलिस ने हत्या मामले की छानबीन की।

हत्यारों का सुराग पाने के लिए बुलाया गया स्वान दस्ता आसपास के क्षेत्र में भ्रमण के बाद हत्यारों का सुराग पाने में विफल रहा। इस दौरान सदर डीएसपी और पुलिस पदाधिकारियों ने मृतका के परिजन और ग्रामीणों से घटना के बारे में अलग अलग पूछताछ कर भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

Related Posts

Leave a Comment