पर्यावरण मित्र रोगी इलाज समिति बनाई गई बनाये गए सदस्य, गरीब जरूरतमंदों को 100 प्रतिशत करेंगे इलाज में मदद, शासन की योजनाओं के तहत मिलने वाली लाभ में परेशानी होने पर समिति को देना होगा सूचना,

by Kakajee News

रायगढ़। जिले में स्मार्ट कार्ड व आयुष्मान भारत के माध्यम से इलाज के नाम पर शासन द्वारा निर्धारित राशि से अधिक लिए जाने की बात सामने आते रहती है। शासन की महति योजना की मनमानी पर अंकुश लगाने पर्यावरण मित्र के बजरंग अग्रवाल द्वारा पर्यावरण मित्र रोगी इलाज समिति के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद संगठन रायगढ़ ने तैयार किया रूप रेखा तैयार किया गया था जिसे अब मूर्त रूप दिया गया। इसमें अलग-अलग वर्ग के लोगों को जोड़ा गया। अब ये समिति मरीज व परिजनों की शिकायत पर स्वास्थ्य में व्याप्त भर्राशाही पर गांधीगिरी कर मनमानियों पर न सिर्फ अंकुश लगाने का काम करेंगे बल्कि कार्रवाई की भी मांग की जाएगी।

पर्यावरण मित्र रोगी इलाज समिति का गठन इसी मंशा से की गई है। समिति के गठन की मंशा यह है कि कोई भी गरीब जरूरतमंद रोगी इलाज से वंचित न हो सके । पर्यावरण मित्र रोगी इलाज समिति के बजरंग अग्रवाल ने बताया कि समिति में राजेश त्रिपाठी, शाखा यादव, सविता रथ, रघुवीर प्रधान, रिंकी पांडे व शमशाद अहमद को जोड़ा गया है। समिति में नए जुड़े सदस्य राजेश त्रिपाठी ने कहा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं मुख्यमंत्री स्मार्ट कार्ड हो या आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने वाले अस्पतालों में निर्धारित शुल्क से अधिक लिया जाता है। ऐसा कई बार मामले सामने भी आते रहे हैं। अब अस्पतालों में स्मार्ट कार्ड व आयुष्मान भारत के माध्यम से इलाज कराने पर निजी अस्पताल प्रबन्धन द्वारा शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक लेने की शिकायत मिलने पर यह समिति मरीजों व उनके परिवार की शिकायत पर कार्रवाई की मांग करेगी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी और ली गई अधिक राशि की वसूली करवाई जाएगी।


समिति के बजरंग अग्रवाल ने बताया कि गरीब जरूरतमंदों को शासन से जो सुविधा मिलती है उसका शतप्रतिशत पालन किया जाए। समिति इसके लिए अस्पतालों में पहुंचकर शासन द्वारा दी जाने वाली निर्धारित शुल्क व सुविधा का गाइड लाइन के तहत लाभ दिलाने डॉक्टरों से मिलकर निवेदन भी करेंगे। अगर की किसी मरीज या मरीज के परिजनों से निर्धारित शुल्क से अधिक लेने की शिकायत मिलती है तो समिति पीड़ित के पक्ष में खड़े होकर न्याय दिलाने का काम करेगी। इसके अलावा गरीब जरूरतमंदों को मदद के माध्यम से सम्पूर्ण इलाज की सुविधा भी मुहैया कराएगी। यदि किसी के साथ मुख्यमंत्री स्मार्ट कार्ड व आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक राशि ली जाती है तो बजरंग अग्रवाल 9425250449 इस नम्बर पर सूचना दे सकते हैं।

Related Posts

Leave a Comment