टटलू गैंग ने आर्मी अफसर बनकर खरीद ली हजारों की सब्जी, चपत लगाकर हो गया फरार

by Kakajee News

फर्जी आर्मी अफसर ने सब्जी कारोबारी वेदांत पचिसिया को 19 हजार रुपये की चपत लगा दी। ठग ने खुद को महू कैंट में पदस्थ होना बताया। उसने वॉट्सएप पर आइडी कार्ड और आधार कार्ड भी भेज दिया। कारोबारी का आरोप है कि ठग ने वॉट्सएप पर आर्मी की वर्दी पहने हुए डीपी लगा रखी थी। वह उसके कारण धोखे में आ गया और सब्जी दे दी। क्राइम ब्रांच आरोपित के खिलाफ जांच कर रही है। ठगी में राजस्थान के टटलू गैंग के शामिल होने का अंदेशा है।
निपानिया स्थित स्काय लक्जरिया निवासी 27 वर्षीय वेदांत ने क्राइम ब्रांच एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर को ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। वेदांत के मुताबिक उसका अॉर्गेनिक सब्जियां को व्यवसाय है। 18 दिसंबर को वॉट्सएप पर आरोपित का कॉल आया और कहा कि महू कैंट के मैस में अॉर्गेनिक सब्जियां चाहिए। 19 दिसंबर को वह खुद आया और 100 किलो सब्जियां खरीद ली। पैमेंट के लिए उसने मैस इंचार्ज जनरल से अॉनलाइन पैमेंट करवाने के लिए कहा। वेदांत के मुताबिक उसने कर्मचारी के खाते में गेट वे से पैमेंट करने के लिए कहा। आरोपित ने कूपन भेज दिए और कहा कि क्यूआर कोड स्कैन कर लेना। जैसे ही खाते से रुपये डेबिट हो गए। ठगी की जानकारी लगते ही उसे कॉल किया तो धमकाने लगा। क्राइम ब्रांच आरोपित के मोबाइल नंबर के आधार पर जांच में जुटी है।

Related Posts

Leave a Comment