रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक वरिष्ठ पत्रकार, विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा का जन्मदिन परिचितों व समर्थकोंं ने धूमधाम से मनाया।
एक ओर देहात में महापल्ली में गजेन्द्र चक्रधारी, जनपद सदस्य, सरपंच महापल्ली, बटमूल कॉलेज के प्रमुख, एनएसएस के अनेक युवा, डीपापारा के नागरिकगण आदि की उपस्थिति में स्वागत समारोह व वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, ग्राम जामगांव में वृक्षारोपण कर माता मानकेसरी मंदिर में विनोद अग्रवाल, भवानी अग्रवाल, सुरेश कुमार, कुमारमणी खडिय़ा, कार्तिक सिदार, योगेश डनसेना आदि के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

नगर पुसौर में अमित गुप्ता, गजानन नेहर, प्रभात गुप्ता, तुषार प्रधान, अशोक पटेल, ओमप्रकाश प्रधान, अमर देहारी आदि के साथ वृक्षारोपण दुर्गा मैदान में किया गया। वहीं शहर में दोस्तों की मंडली ने केक काटकर जन्मदिन मनाया वहीं विप्र फाउंडेशन के सदस्यों ने कार्यालय पहुंचकर बधाई दीं।

जिले के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाडिय़ों ने रामचंद्र शर्मा के साथ समय बिताकर केक व जलपान के साथ जन्मदिन मनाया। इसके अलावा पत्रकार जगत, गौ सेवा समूह अनुराग मित्तल व साथी, व्यापारी संघ, राजनैतिक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दीें। ज्ञात हो कि रामचंद्र शर्मा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सहभागिता निभाने के साथ-साथ समाजसेवा में भी संलिप्त रहते हैं। यही कारण है कि परिचित, दोस्तों व सभी क्षेत्र के लोगों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया। रामचंद्र शर्मा ने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
