मोबाइल गेम के चक्कर में पोते ने उड़ा दिए दादी के पौन दो लाख रुपये

by Kakajee News

राज्य साइबर सेल ने एक नाबालिग को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित ने खुद की दादी के खाते से पौने दो लाख रुपये निकाल लिए थे। आरोपित मोबाइल गेम और मौज मस्ती का शौकिन है। दोस्तों पर रुपये उड़ाने का शौक है। दादी के खाते में पेंशन के रुपये आते थे। एसपी (साइबर) जितेंद्रसिंह के मुताबिक पालिया निवासी 60 वर्षीय महिला ने खाते से रुपये गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने बताया पति एमपीईबी में थे। उनके निधन के बाद पेंशन खाते में आती है, लेकिन किसी ने रुपये निकाल लिए। पुलिस ने जब ई-वॉलेट और मोबाइल की जांच की तो पता चला महिला का पोता ही खाते से रुपये निकालता था।
पुलिस ने महिला के पोते को गिरफ्तार कर लिया। पहले वह ठगी से इन्कार करता रहा। सख्ती में वह टूट गया और कहा रुपये उसने ही निकाले है। उसने बताया कि दादी का एसबीआइ का एटीएम कार्ड पेटीएम, गूगल-पे और फोन-पे में लिंक था। वह रुपयों का ट्रांजेक्शन कर ओटीपी डिलिट कर देता था।

दोस्तों और मौज मस्ती में उड़ाए रुपये
पुलिस के मुताबिक किशोर अभी 10वीं में ही पढ़ता है। उसने पूछताछ में बताया कि ठगी के रुपये दोस्तों पर मौज- मस्ती में उड़ा देता था। उसको मोबाइल गेम खेलने का शौक था। प्लेयर्स की ड्रेस, गन्स को अपडेट करने के लिए दादी के कार्ड से ही पेमेंट करता था। पुलिस ने अपचारी के मोबाइल को भी जब्त कर लिया है।

Related Posts

Leave a Comment