मरार पटेल समाज के सम्मान समारोह मे मंत्री उमेश नंद कुमार पटेल व शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल हुए शामिल

by Kakajee News

रॉबर्टसन। उच्च शिक्षा मंत्री ने युवाओं को बढ़ चढ़कर सामाजिक गतिविधियों के साथ राजनीति क्षेत्र मे भागीदारी निभाने का अहवान किए । खरसिया विधानसभा क्षेत्र के मां वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण उल्दा में 20 नवम्बर शनिवार को मरार पटेल समाज जिला रायगढ़ के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें समाज के उत्कृष्ट शिक्षकों तथा समाज के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में मरार पटेल समाज के पदाधिकारी, समाज के लोग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि का गौरव पूर्ण उपस्थित मे कार्यक्रम सफ़लपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मरार पटेल समाज के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पटेल ने किया, साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सभी पदाधिकारियों एवं समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

मरार पटेल समाज जिला रायगढ़ के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में खरसिया विधायक प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल, एवं शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रामकुमार पटेल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मरार पटेल समाज के द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का करमा नृत्य तथा गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया‌।

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एवं शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल व शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य गण समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मां वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर पुजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।

मरार पटेल समाज के इस कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा था। कार्यक्रम में मंत्री उमेश पटेल व शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने मां शाकंभरी की पूजा अर्चना कर मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थान ग्रहण किये। वहीं मरार पटेल समाज के पदाधिकारियों की जबरदस्त उपस्थिति दिखी।

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एवं शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल का महामाला से भव्य स्वागत किया गया।

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल अपने संबोधन में छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को चरितार्थ कर रहे हैं ।

हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल साथ ही प्रदेश में चली आ रही छत्तीसगढ़ीया परंपरा का निर्वहन करते हुए नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसी महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की…सांस्कृतिक धरोहर के साथ छत्तीसगढ़ीया ठेठरी,खुरमी व्यंजनों के धरोहर को जीवित रख रहे है और छत्तीसगढ़ीया सबले बढिय़ा के नारे चरितार्थ करते हुए सभी समाज के लोगो के विकास दूत गति से किए जा रहे है राजनीतिक क्षेत्र मे भी सभी वर्ग का प्रतिनिधित्व दे रहे हैं, उदाहरण देते हुए बताए कि हमारे खरसिया के जनपद पंचायत मे भी हमारे युवा साथी कृष्ण कुमार पटेल , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर आसीन है, समाज के बेहतर प्रतिनिधित्व के साथ क्षेत्र का नेतृत्व करते हुए सभी लेकर बढ़ रहे है। उच्च शिक्षा मंत्री ने युवाओं को बढ़ चढ़कर सामाजिक गतिविधियों के साथ राजनीति क्षेत्र मे भागीदारी निभाने का अहवान किए।

मरार पटेल समाज के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पटेल ने समाज की तरफ से मंत्री उमेश पटेल से समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखे थे, जिसे अपने सम्बोधन के दौरान बीस लाख राशि स्वीकृत कराने का घोषणा किए। साथ ही पटेल समाज के केंद्रीय ओबीसी पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में हो रही दिक्कतो पर भी सुधार हेतु पत्राचार केंद्र सरकार को किया गया है और स्थानीय स्तर पर हो रहे अव्यवस्थाओं का निराकरण भी यथासंभव त्वरित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त सम्मान समारोह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छ.ग.मरार पटेल महासंघ प्रदेशाध्यक्ष देवचरण पटेल (बलौदाबाजार), छ.ग. मरार पटेल समाज प्रदेशाध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, उपाध्यक्ष-गीताराम पटेल, महासचिव-सनत पटेल, कोषाध्यक्ष-पुरुषोत्तम लाल पटेल, संरक्षक-दुर्गा पटेल, युवा प्रदेशाध्यक्ष-प्रमोद पटेल, खरसिया जनपद उपाध्यक्ष-कृष्णा कुमार पटेल, जितेन्द्र पटेल, दुर्गा पटेल, जिला उपाध्यक्ष-घासी पटेल, कृपासिन्धु पटेल, सचिव-आनंदराम पटेल, दरशराम पटेल, कोषाध्यक्ष-नारायण पटेल, बरगढ़ सर्किल अध्यक्ष-जितेन्द्र पटेल, सचिव-दुर्गा पटेल, प्रदेश युवा सचिव-मुकेश पटेल व समाज के जिला, सर्किल व ग्राम पदधिकारीगण व हजारों स्वजातीय बंधु शामिल हुए।

Related Posts

Leave a Comment