मंत्रिमंडल ने पीएम से मिलने का माँगा समय ,प्रदेश के प्रति जवाबदारी ,गाँधीवादी तरीके से कर रहे प्रयास

by Kakajee News

रायपुर | उष्णा चावल की खरीदी को केंद्र सरकार ने मना कर दिया है | जिसके बाद पूरा मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री को मिलने का समय मांगा  है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत भी लिखे है | खत को लेकर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि हम गांधी विचार धारा तरीके से पहल कर रहे हैं, कानून हाथ मे नही ले रहे हमारा काम है प्रयास करना ,छत्तीसगढ़ के प्रति हमारा जवाबदारी है | हम किसनो को मायूस नहीं करेंगे हम किसान का साथ नहीं छोड़ेगे | 

कैबनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि हमारा काम है प्रयास करना ,छत्तीसगढ़ के प्रति हमारा जवाबदारी है | प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार मदद करें या ना करें हमारा साथ दे या ना दे लेकिन प्रदेश के जो किसान हैं उनका साथ हम नहीं छोड़ सकते | चाहे जो भी चुनौतीपूर्ण स्थिति रहे हम धान खरीदेंगे, चाहे केंद्र सरकार बोरा दे या ना दे, चावल ले या ना ले ,हम प्रदेश के जनता की तरफ से अनुरोध करने की कोशिश कर रहे हैं और समय भी मांग रहे हैं|  उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के विकास समस्या को आगे आकर हल करने का प्रयास करना चाहिए, लेकिन विपक्ष के साथी न तो चिट्ठी लिखते हैं और ना ही बयान देते हैं ना ही प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि उष्णा चावल बंद किया है उन्हें लिया जाए | उन्होंने कहा कि गांधीवादी तरीके से पहल कर सकते हैं, कानून को हाथ में नहीं ले सकते हम पहल कर रहे हैं |

Related Posts

Leave a Comment