प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है , प्रतिभा को निखारने के लिए सिर्फ एक मंच की जरूरत होती है । अगर ऐसे लोगो भी मंच मील जाए तो निश्चित ही निखर कर सामने आएंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे । बचपन के प्यार वाले के बाद अब गौरेला के एक स्टूडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है ,जिसमे छात्र थरकते नजर आ रहा है ।
दरअसल गौरेला में एक ऐसा वीडियो देखने को मिला जिसमें बच्चा अचानक ही थिरकने लगा । जिसका किसी ने वीडियो बना लिया जो जमकर वायरल हो रहा है । गौरेला में खेल स्पर्धा में ब्रेक के दौरान स्पीकर पर गाना बज रहा था ।अचानक विवेक थिरकने लगा और होने लगी वाह वाह । पेंड्रा विकासखंड के सरखोर गांव निवासी छात्र विवेक चतुर्वेदी कक्षा 7वी का छात्र है ।