यहां के कलेक्टर ने किया बंपर इनाम का ऐलान, वैक्सीन लगाओ इनाम पाओ…………पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

देश में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी है। इस बीच लोगों को जल्द से जल्द कोरोना की दोनों डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं अब वैक्सीन को लेकर जिला कलेक्टर ने अच्छी पहल की है। कलेक्टर ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति दोनों डोज लगवाएगा, उसे आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।


दरअसल बिहार किे दरंभाग के जिला अधिकारी ने कोरोना के दोनों डोज लगवाने वालों के लिए इनाम को ऐलान किया है। जिलाधिकारी त्याग राजन ने अपने अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर टीकाकरण में तेज़ी लाने की बात कही। इसके अलावा कोरोना टीका की रफ्तार बढ़ाने के लिए एक इनाम वाली स्कीम का भी घोषणा की गई।


इसके साथ ही जिला प्रशासन ने जल्द से जल्द कोरोना टीका लगवाने की अपील की। बता दें कि कोरोना से इस लड़ाई में टीका ही एकमात्र बचाव है। ऐसे में लोगों को आकर्षित करने के लिए एक स्कीम के तहत इनाम देने की भी घोषणा की। वहीं इनाम में घरेलू इलेक्ट्रॉनिक आइटम से लेकर LED TV के अलावा दस लोगों को कॉन्सोलेसन इनाम भी दिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment