दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by Kakajee News

हरियाणा के कैथल में दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को कैथल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसा पुण्डरी-राजौंद रोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियां के सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि ये हादसा सुबह 7 बजे हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment