धान तिहार शुरू :-समर्थन मूल्य में धन खरीदी की शुरुआत आज से

by Kakajee News

रायपुर | पूरे प्रदेश में आज समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी । इसे लेकर किसानों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है । कुल 22 लाख 66 हजार रजिस्टर्ड किसानों से 2 हजार 3 सौ 99 सहकारी समितियों से धान की खरीदी की जाएगी ।


इस बार अनुमान है कि किसानों से रिकॉर्ड 105 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होगी । इसके लिए 88 नए खरीदी केंद्र भी बनाए गए हैं । वहीं अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम राज्य की सीमाओं पर चौकसी करेगी ।जानकारी के मुताबिक धान खरीदी के पहले दिन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत धान खरीदी केंद्रों का करेंगे निरीक्षण करेंगे | आज वे रायपुर जिले के मंदिर हसौद , पारा गांव, बिरकोनी, काँपा, पटेवा व झलप के धान खरीदी केंद्रों में जाएँगे व केंद्रों का निरीक्षण कर धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे ।  

ततपश्चात वे महासमुंद जिले के डूमरपाली और अचानकपुर रावना होंगे और वहाँ नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ करेंगे।खाद्य मंत्री अपने कैम्प कार्यालय सरगुजा कुटीर, विधायक कॉलोनी से सुबह 11 बजे दौरे के लिए रवाना होंगे और लगभग 11:15 – 11:30 के बीच मंदिर हसौद के धान खरीदी केंद्र पहुंचेंगे।

Related Posts

Leave a Comment