दुनिया के कई देशों में जहां ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है वहीं भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट से लेकर बस अड्डे तक जांच बढ़ा दी गई है। कई राज्यों ने स्वतंत्र तौर पर दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसी कड़ी में अब महाराष्ट्र ने भी कोरोना नियमों को सख्त करते हुए जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दिया है।
पहली बार ‘ओमिक्रॉन’ को देखकर सहम गए थे वैज्ञानिक
दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़े टेस्टिंग लैब की हेड ऑफ साइंस रकील वियाना जब कोरोना वायरस के आठ नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कर रह रही थीं तो अचानक सहम गईं। उन्होंने कहा कि टेस्ट के दौरान बड़ी संख्या में म्यूटेशन देखने को मिले।
आगरा में 56 देशों के यात्रियों की होगी पासपोर्ट ट्रैकिंग, स्पॉट सैंपलिंग
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को ताजनगरी में अलर्ट जारी कर दिया है। यूरोप के सभी 45 देशों और दक्षिण अफ्रीका सहित 56 देशों के यात्रियों की पासपोर्ट से ट्रैकिंग होगी। घर जाकर उनकी सैंपलिंग की जाएगी। पॉजिटिव मिलने पर सैंपल जीनोम सिक्वैसिंग के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे।
सिक्किम में 15 दिसंबर तक विदेशी नागरिकों को एंट्री नहीं
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सिक्किम में 15 दिसंबर तक विदेशी नागरिकों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
पांच हजार पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट में 18 कोरोना पॉजिटिव
डीजीपी अशोक कुमार के आदेश के बाद मंगलवार को पहले दिन उत्तराखंड में पांच हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट कराए गए। इनमें से विभिन्न स्थानों पर 18 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए।
देश में एक ही दिन में कोरोना के 2000 से अधिक मामले बढ़े
दुनिया के कई देशों में जहां ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है वहीं भारत में आज एक ही दिन में 2000 से अधिक मामले सामने आ गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,954 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 1964 अधिक है। वहीं इस दौरान 267 लोगों की मौत हो गई है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के लिए लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ सकता है
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर टेस्ट के लिए यात्रियों को छह घंटे तक खड़ा रहना पड़ सकता है। वहीं कुछ समय अन्य जांच में भी लग सकता है।
ब्राजील में मिला पहला मामला, लैटिन अमेरिका के दो लोग संक्रमित
ब्राजील में ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला मामला सामने आ गया है। लैटिन अमेरिका से आए दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
ओमिक्रॉन का खतरा Live: वैज्ञानिकों ने कहा- पहली बार नए वैरिएंट को देखकर सहम गए थे हमलोग